मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने विजय घाट पर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके उन्हें किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने विजय घाट पर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके उन्हें किया नमन

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर विजय घाट स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन सादगी, शुचिता और अडिग नैतिक साहस का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उनके लिए सत्ता सदैव जनसेवा का माध्यम रही और नेतृत्व जनविश्वास के प्रति पूर्ण समर्पण का दायित्व था। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान–जय किसान’ देश के सैनिकों और किसानों को समान सम्मान और महत्व देने की उनकी सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी के आदर्श, नैतिक मूल्य और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव भारतीय जनमानस को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें