मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली चिड़ियाघर के एकमात्र अफ्रीकी हाथी 'शंकर' की मौत, जांच के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली चिड़ियाघर के एकमात्र अफ्रीकी हाथी 'शंकर' की मौत, जांच के आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) के एकमात्र अफ्रीकी हाथी शंकर की बुधवार रात मौत हो गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। चिड़ियाघर प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह शंकर ने खाने में दिए गए पत्तों को कम खाया। उसे दस्त भी आ रहे थे। लेकिन, वह सामान्य रूप से फल और सब्जियां खा रहा था। इसके बाद चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा टीम ने उसका उपचार किया और कर्मचारियों की निगरानी में रखा। उपचार के दौरान उसकी हालत स्थिर थी, लेकिन शाम को अचानक अपने शेड में वह गिर गया। गिरने की जानकारी होते ही चिकित्सकों ने आनन-फानन में आपातकालीन उपचार किया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।उन्होंने कहा कि मौत से एक दिन पहले मंगलवार (16 सितंबर) तक वह एकदम स्वस्थ था। उसकी बीमारी या किसी प्रकार से अस्वस्थ होने की किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी। शंकर की मौत किस वजह से हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। मौत की जानकारी के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि जांच के लिए आईवीआरआई बरेली के विशेषज्ञों, स्वास्थ्य सलाहकार समिति और मंत्रालय के प्रतिनिधियों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम और आवश्यक नमूने लेने के बाद शव अंतिम संस्कार किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि शंकर को साल 1996 में जिम्बाब्वे ने भारत को उपहार के तौर पर दिया था। इसके बाद साल 1998 यानी पिछले 27 साल शंकर को दिल्ली के चिड़ियाघर में रखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें