मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: हिरासत में लिए गए अवैध शराब ले जा रहे युवक, पुलिस की गाड़ी को भी मारी थी टक्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: हिरासत में लिए गए अवैध शराब ले जा रहे युवक, पुलिस की गाड़ी को भी मारी थी टक्कर

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को होंडा सीटी कार में अवैध शराब ले जा रहे 3 युवकों को हिरासत में लिया है। इन युवकों की पहचान नीरज, पिंटू और बृजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब की 13 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस अब इन लोगों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग शराब कहां ले जा रहे थे?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गाड़ियों की चोरी रोकने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि कहीं पर कोई अप्रिय स्थिति तो पैदा नहीं हो रही है। लेकिन, इस बीच पुलिस को तेज रफ्तार में और संदिग्ध परिस्थितियों में एक होंडा सिटी कार जाती हुई दिखी।

वहीं, पुलिस टीम में शामिल हेंड कांस्टेबल दीपक ने रुकने का इशारा किया।

लेकिन, पुलिस के इशारे को अनदेखा कर ड्राइवर कार को अपनी धुन में चलाता रहा। इतना ही नहीं, उसने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस तब तक उस गाड़ी का पीछा करती रही, जब तक सभी को पकड़ नहीं लिया गया। अब सभी लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में एएसआई मोहित, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत, हेड कांस्टेबल संजीव और हेड कांस्टेबल दीपक शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब ले जा रहे सभी लोगों को हिरासत में लेकर अब उनसे इस पूरे मामले के संदर्भ में विस्तारपूर्वक पूछताछ की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पूछताछ के दौरान कोई भी बिंदु अछूता नहीं रह जाए। पुलिस का यह भी कहना है कि हमारा मुख्य लक्ष्य ही दिल्ली के लोगों को एक बेहतर कानून- व्यवस्था देना है और इस दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें