मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला गिरफ्तार, वारदात के बाद चली गई थी नैनीताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला गिरफ्तार, वारदात के बाद चली गई थी नैनीताल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार साल बाद समयपुर बादली में हत्या के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। रोहिणी कोर्ट ने 19 मई 2022 को उसे अपराधी घोषित किया था।

21 नवंबर 2021 को अभिषेक उर्फ मोनू अपने पैसे लेने के लिए आरोपी हुकम चंद के घर गया था।

गुस्से में हुकम चंद ने अपने परिवार के सदस्यों सोनू, सुनील और पत्नी को बुलाया और मोनू को बुरी तरह पीट दिया। इलाज के दौरान मोनू की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में हुकम चंद, सोनू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी पत्नी फरार हो गई थी। पुलिस उसे काफी समय से खोज रही थी।

मुखबिर की सूचना पर बुधवार को इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस टीम में एसआई खुशबू, एएसआई पवन, एएसआई प्रदीप, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और सचिन शामिल थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी महिला नैनीताल (उत्तराखंड) की रहने वाली है।

मर्डर के बाद वह नवंबर 2021 में नैनीताल भाग गई थी और जनवरी 2025 में दिल्ली के सिरसपुर में लौट आई थी। उसका पति पहले ही न्यायिक हिरासत में था।

इससे पहले दिल्ली के द्वारका जिले के थाना बिंदापुर क्षेत्र में एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने किराए पर कमरा लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं, एक युवक, और उनका मित्र शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सभी सोने के आभूषण, 1 जोड़ी सोने की चूड़ियां, 1 जोड़ी सोने के झुमके, और 1 सोने की अंगूठी बरामद की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन मेहतो (19), राजू कुमार (27), अंजलि (24) और रंजू (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए बुजुर्ग महिला के सभी सोने के आभूषण सफलतापूर्वक बरामद कर लिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें