मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट दाखिले के लिए पंजीकरण 25 अप्रैल से शुरू होगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पोस्ट

ग्रेजुएट (पीजी) दाखिले के लिए पंजीकरण 25 अप्रैल से शुरू होगा। 25 मई तक

विद्यार्थी दाखिले के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

डीयू के

कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में दाखिलों को

लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पंजीकरण

के लिए 25 अप्रैल से पोर्टल खुलेगा। 25 मई तक विद्यार्थी दाखिले के लिए

पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद दाखिले का दूसरा चरण शुरू होगा। उन्होंने

बताया कि सीयूईटी (यूजी) प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूजी के दाखिले मई माह

के मध्य तक घोषित किए जाएंगे।

डीन एडमिशन प्रो. हनीत

गांधी ने वर्ष 2024-25 के लिए दाखिलों पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया

कि इस वर्ष पोस्ट ग्रेजुएट के लिए (एनसीवेब सहित) कुल 13,500 सीटों, बीटेक

के लिए 120 प्रत्येक तथा बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी के लिए प्रत्येक में

60 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीजी दाखिलों में इस बार

एमए हिन्दू स्टडीज़, एमए पब्लिक हेल्थ, एमए चाइनीज स्टडीज़, एमए कोरियन

स्टडीज़ और मास्टर इन फ़ाइन आर्ट्स भी शामिल किए गए हैं।

यूपीएससी

के ताजा घोषित परिणामों में डीयू के पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर

कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि इस बार टॉप 5 में दो

कैंडिडेट डीयू से हैं। रोचक बात यह है कि टॉप 5 में कुल दो महिला कैंडिडेट

हैं और ये दोनों डीयू के मिरांडा हाउस और सेंट स्टीफन कॉलेज की छात्राएं

रही हैं। कुलपति ने बताया कि छठे स्थान पर भी डीयू के ही कॉलेज की छात्रा

रही है। उन्होंने बताया कि मिरांडा हाउस से कुल 5 छात्राओं ने यूपीएससी

उत्तीर्ण किया है और टॉप 50 में से 4 कैंडिडेट इसी कॉलेज से हैं। इनके

अलावा श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के भी 5 विद्यार्थियों ने यूपीएससी

क्वालिफ़ाई किया है, जिनमें से एक छात्र 9वें रैंक पर है। राजधानी कॉलेज के

एक छात्र ने 136वां रैंक प्राप्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें