मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: 'ठक-ठक गैंग' के दो सदस्य गिरफ्तार, लैपटॉप-स्कूटी समेत कई चीजें बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: 'ठक-ठक गैंग' के दो सदस्य गिरफ्तार, लैपटॉप-स्कूटी समेत कई चीजें बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम थाना पुलिस ने कुख्यात 'ठक-ठक गैंग' के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजू उर्फ संजू मद्रासी (26) और गौरव उर्फ रिंकू (26) के रूप में हुई है।

दोनों अंबेडकर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी हुआ लैपटॉप, पैन कार्ड, आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड, अन्य जरूरी दस्तावेज और वारदात में उपयोग की गई स्कूटी बरामद की है।

ये दोनों आरोपी दिल्ली के दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम जिलों में लूट, स्नैचिंग, चोरी, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुल 15 मामलों में पहले भी शामिल पाए गए हैं।

21 नवंबर को शिकायतकर्ता अपनी कार से ओखला से द्वारका जा रही थी। रिंग रोड पर हयात होटल के पास दो युवक स्कूटी पर आए और उनकी कार में समस्या बताकर रुकने का इशारा किया। जैसे ही वह कार से उतरी, उनमें से एक युवक ने कार के अंदर रखा काला बैग उठा लिया और फरार हो गए।

शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई और तुरंत जांच शुरू हुई।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई सत्येंद्र गुलिया, एचसी सम्पत राम, एचसी कुलदीप, एचसी राम फूल, एचसी इंद्रपाल, कॉन्स्टेबल संदीप और सुदेश शामिल थे।

टीम ने मौके का निरीक्षण किया, गैंग की मोडस ऑपरेंडी का विश्लेषण किया और मुखबिर तैनात किए।

विशेष सूचना के आधार पर गौरव उर्फ रिंकू को 23 नवंबर को और संजू उर्फ संजू मद्रासी को 24 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान और स्कूटी बरामद कर ली गई।

यह गैंग कार चालकों का ध्यान भटकाकर चोरी करता है।

पहले स्कूटी से पास आकर कार में खराबी (जैसे टायर पंक्चर) का संकेत देता है, फिर चालक के नीचे उतरते ही दूसरा सदस्य कार से कीमती सामान निकाल लेता है। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में भाग जाते हैं ताकि पीछा करना मुश्किल हो जाए। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें