मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: कुतुब मीनार क्षेत्र के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 12 अप्रैल को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: कुतुब मीनार क्षेत्र के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 12 अप्रैल को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

नई दिल्‍ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार के लिए कुतुब मीनार क्षेत्र में होने वाली संभावित भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इस दौरान कुतुब मीनार स्मारक और महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क के आसपास बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनजर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

जारी निर्देशों के मुताबिक, अनुव्रत मार्ग से फूल मंडी की ओर जाने वाले रास्ते और क्रेसेंट रोड से मस्जिद हाजी अली जान के मार्ग के जरिए कुतुब मीनार की ओर किसी भी भारी या कमर्शियल वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा, कालका दास मार्ग से भी ऐसे वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इन प्रमुख मार्गों और उनसे जुड़ी आंतरिक सड़कों पर किसी भी भारी या व्यावसायिक वाहन को रुकने या पार्क करने की इजाजत नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को टो करके हटाया जाएगा और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अरबिंदो मार्ग, अनुव्रत मार्ग, क्रिसेंट रोड और कालका दास मार्ग आम वाहनों की आवाजाही के लिए खुले रहेंगे, लेकिन कुतुब मीनार तक पहुंचने के लिए केवल कालका दास मार्ग का ही उपयोग किया जा सकेगा।

वाहनों को महरौली स्थित अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने की अनुमति होगी।

आपातकालीन सेवा को विशेष छूट दी गई है। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहनों को सभी प्रतिबंधित मार्गों पर निर्बाध आवाजाही की अनुमति होगी। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों का उपयोग करने से बचें और यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा कि आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी की ओर जाने वाले यात्री अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें, ताकि संभावित देरी से बचा जा सके। साथ ही, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने का आग्रह करते हुए दक्षिणी रेंज के पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) संदीप गुप्ता ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि पूरे क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें