मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राजधानी समेत समूचा उत्तर पश्चिम भारत इन दिनों

भीषण उष्ण लहर की चपेट में है। पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया

है। गर्मी ने पिछले कई सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोगों का जीना

मुहाल होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा समेत दिल्ली

के कई इलाकों में मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक

दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री

सेलसियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेलसियस, पीतमपुरा में 48.5

डिग्री, पूसा में 48.5 डिग्री, जाफरपुर में 48.6 डिग्री, पालम में 47.0,

नरेला में 49.9 डिग्री सेलसियस तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान

के चुरू में 50.5 डिग्री सेलसियस तापमान दर्ज किया गया। पिलानी में 49.0

डिग्री, कोटा में 48.3, गंगानगर में 49.4 जैसलमेर 48.0, जयपुर में 46.6

डिग्री सेलसियस तापमान दर्ज किया गया। यही हाल हरियाणा के शहरों का भी रहा।

हरियाणा के सिरसा में भी तापमान 50.3 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में

48.4 डिग्री, नारनौल 48.5 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के

झांसी में पारा 49 डिग्री सेलसियस के पार हो गया है।

भारत मौसम

विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि अरब सागर से उठने

वाली हवा के कारण उत्तर भारत के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती

है। 31 मई को राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर

प्रदेश में धूल भरी आंधी, बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश भी होने की

संभावना है। इससे राजधानी समेत पश्चिमी भारत के राज्यों के तापमान में तीन

से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।

उन्होंने बताया कि अगले दो

दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश

और मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद 31 मई और 1 जून

से तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। केरल में मानसून की दस्तक के बाद

गर्मी में कमी आ सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें