मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: गश्त के दौरान संदिग्ध आदिल गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: गश्त के दौरान संदिग्ध आदिल गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को दबोचकर उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद की है।

आरोपी की पहचान आदिल (23), निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे शकरपुर थाने के हेड कांस्टेबल राहुल त्यागी और कांस्टेबल अमृत लाल गश्त पर थे। इसी दौरान लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास उन्हें स्कूटी पर दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदिल के रूप में हुई, जो गीता कॉलोनी के अराम पार्क का रहने वाला है। पूछताछ में आदिल ने बताया कि उसने यह हथियार दिल्ली के शाहरुख नामक व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस ने आदिल को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हथियार सप्लाई करने वाले शाहरुख की तलाश जारी है। स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

आरोपी आदिल ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह एक चिकन शॉप पर काम करता था। आदिल का पहले से ही एक आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें वह एक मामले में शामिल रहा है।

इस पूरे मामले की जांच एसआई विशाल को सौंपी गई है।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले की ऑपरेशन सेल ने नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर विजय कुमार की 30 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया। विजय कुमार को भरत नगर थाना क्षेत्र का बैड कैरेक्टर घोषित किया जा चुका है।

आरोपी विजय कुमार पिछले 7 सालों से ड्रग्स के धंधे में सक्रिय है। उस पर 11 संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 एनडीपीएस एक्ट से जुड़े हैं। वहीं, नितिन बद्धवान 8वीं तक पढ़ा है और पिछले 3 साल से ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें