मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : शाहदरा साइबर पुलिस ने स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : शाहदरा साइबर पुलिस ने स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा साइबर पुलिस ने एक बड़े स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है। शाहदरा साइबर पुलिस ने स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शाहदरा निवासी शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप 'डेली स्टॉक मार्केट ट्रेंड एक्सचेंज 2013' में जोड़ा गया था, जहां ग्रुप के एडमिन शेयर बाजार में निवेश के लिए टिप्स देते थे और '5पीआईटी ट्रेड' ट्रेडिंग ऐप के जरिए शेयर खरीदने-बेचने की सलाह दी जाती थी।

शिकायतकर्ता ने इस ऐप को डाउनलोड कर आईपीओ के लिए आवेदन किया। उन्हें उनके खाते की शेष राशि से अधिक शेयर आवंटित किए गए। जब उन्होंने ग्रुप की एडमिन नेहा से संपर्क किया, तो उसने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि पूर्ण भुगतान के बिना वह शेयर बेच या राशि निकाल नहीं सकते।

नेहा के कहने पर कृष्ण कुमार ने 4,97,258 रुपए का भुगतान कर दिया, लेकिन जब उन्होंने अपने मुनाफे को निकालने की कोशिश की, तो उनसे 3,50,000 रुपए और मांगे गए। तब तक उन्हें ठगी का एहसास हो गया और उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज की। इस शिकायत के आधार पर साइबर थाना शाहदरा में 1 अगस्त 2025 को धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस मामले की जांच के लिए एसएचओ साइबर थाना विजय कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने बैंक खातों का विश्लेषण किया और पाया कि 4,97,258 रुपए की राशि एक आईडीएफसी बैंक खाते में जमा की गई थी, जो गौतमबुद्ध नगर निवासी शुभम जैन के नाम पर था। गहन जांच के बाद शुभम जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुभम जैन ने पूछताछ में बताया कि वह एसडी एंटरप्राइजेज फर्म का मालिक है और उसने अपने पुराने दोस्त के कहने पर यह बैंक खाता खोला था। शुभम ने यह भी खुलासा किया कि इस खाते में पिछले दो महीनों में लगभग 1 करोड़ 17 लाख 47 हजार रुपए के लेनदेन हुए, जिसमें से 27 लाख रुपए की संलिप्तता इस मामले में पाई गई।

आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया, जिसमें एसडी एंटरप्राइजेज से जुड़ा ईमेल लॉगिन पाया गया। शुभम जैन को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें