दिल्ली में विदेशी राजदूतों को राम मंदिर की प्रतिकृति दी गयी
नई दिल्ली, 19 जनवरीवरिष्ठ भाजपा नेता व वैश्विक भारत ब्रांड एंबेस्डर डॉ. विजय जौली ने दिल्ली स्थित विदेशी राजदूतों से मिलकर उन्हें अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। डॉ. जौली ने भारत में इटली के राजदूत विन्सेन्जो डी लुका, ताइवान आर्थिक व सांस्कृतिक केंद्र प्रमुख राजदूत बाउशुअन गेर व स्लोवाक राजदूत राबर्ट मैक्सियन से मुलाकात की। और उन्हें अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार स्वरूप भेंट की।
इसके साथ डॉ. जौली ने उन्हें अयोध्या राम मंदिर के लिए एकत्रित किये गये 156 देशों के पवित्र जल के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। और उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सोमवार 22 जनवरी 2024 को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत ढंग से करेंगे। विदेशी राजदूतों ने शीघ्र अयोध्या राम मंदिर का दौरा करने की गहरी इच्छा भी व्यक्त की।





