मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 45 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें नेपाल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल फोन हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा की शोभायात्रा और अन्य विसर्जन स्थलों से चोरी किए गए थे। मुंबई पुलिस की सूचना पर सक्रिय हुई दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर इस रैकेट का खुलासा किया।

बता दें कि लालबागचा राजा के विसर्जन में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान जेबकतरों और स्नैचरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

मुंबई पुलिस के अनुसार, जुलूस के दौरान 100 से अधिक मोबाइल चोरी की शिकायतें दर्ज की गईं। मोबाइल चोरी के अलावा सोने की चेन चोरी के भी कई मामले सामने आए थे।

इससे पहले, 10 सितंबर की रात करीब 10 बजे पूर्वी जिला पुलिस ने चोरी के मामलों पर नकेल कसते हुए एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार किया था। मंदावली थाना की टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से एक चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी किया गया एक लैपटॉप बरामद किया। यह मामला मंदावली थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 80077185/25 के तहत पाया गया। आरोपी मनीष शर्मा महज तीसरी कक्षा तक पढ़ा है और श्रमिक का काम करता था। लेकिन उसने जल्दी पैसे कमाने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी की राह पकड़ ली। अब तक वह चार आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें