मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता श्रीनिवास के खींचे बाल, पुलिस करेगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के जवान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के यहां एक प्रदर्शन के दौरान बाल खींचते और पार्टी के विरोध के दौरान उनके साथ मारपीट करते दिखे थे। इस पर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया है।नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगलोथ ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के बाल खींचते और पार्टी के विरोध के दौरान उनके साथ मारपीट करते दिखे कर्मचारियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहचान के बाद कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।ऐसे हुई थी घटनाकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध जता रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली के जनपथ इलाके में धरना दिया।सदस्य तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, ‘डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं’ याद रखें सच कभी नहीं मरता’। वह प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के साथ सख्ती से निपटती दिखाई दी। उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई। इस दौरान उनकी जवानों से तीखी झड़प भी हुई और उनके बाल खींचे गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें