मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: इंटरस्टेट नार्को सिंडिकेट का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: इंटरस्टेट नार्को सिंडिकेट का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: इंटरस्टेट नार्को सिंडिकेट का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2025 — दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़े इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी महेंद्र पाल (50) और नत्थू खान (60) के रूप में हुई है। इन दोनों के कब्जे से 1.543 ग्राम अल्प्राजोलम, 296 ग्राम हेरोइन, और 30 लाख रुपये मूल्य की नशे की गोलियां बरामद की गईं, जबकि कुल जब्त हेरोइन की बाजार कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीसीपी (क्राइम) आदित्य गौतम ने जानकारी दी कि क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्र पाल 28 जून को भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर गाजीपुर की हरिजन बस्ती में डिलीवरी देने वाला है। इस सूचना के आधार पर एसीपी रमेश लांबा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनमीत मलिक की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को सपेरा भूमि के पास से धर दबोचा। छानबीन में सामने आया कि आरोपी केवल सप्लायर ही नहीं, बल्कि ड्रग के निर्माण से भी जुड़ा हुआ है।

इस केस की सबसे चौंकाने वाली कड़ी नत्थू खान है, जिसके भाई ने गांजा की खेती के लिए वैध लाइसेंस ले रखा था। लेकिन इस लाइसेंस की आड़ में पूरा गिरोह हेरोइन के निर्माण और सप्लाई का काम कर रहा था। यह ड्रग नेटवर्क उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच सक्रिय था, और इसे व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई राजधानी में फैले नशे के जाल को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। साथ ही, यह मामला इस बात की ओर भी इशारा करता है कि कैसे वैध लाइसेंस की आड़ में अवैध नशे का कारोबार पनप रहा है।

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी तरह की नशे की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित पुलिस विभाग को सूचित करें, ताकि समाज को इस जानलेवा जहर से बचाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें