मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने 19 से 25 नवंबर तक के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने 19 से 25 नवंबर तक के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह कार्यक्रम 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाला है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर 19 से 25 नवंबर तक एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान लाल किले पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

कई वीवीआईपी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने सुचारू यातायात, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और जन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है।

दिल्ली गेट और छत्ता रेल चौक की ओर से नेताजी सुभाष मार्ग की ओर आने वाली बसों और कमर्शियल वाहनों को 19 से 25 नवंबर के बीच प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक दिल्ली गेट चौक, छत्ता रेल चौक, जीपीओ चौक से रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।

इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।

अगर जरूरत पड़ी तो छत्ता रेल चौक, टी-पॉइंट सुभाष मार्ग, शांति वन चौक, जीपीओ चौक, दिल्ली गेट और हनुमान मंदिर क्रॉसिंग पर भी डायवर्जन लागू किया जाएगा।

वहीं प्रशासन की तरफ से लाल किला और चांदनी चौक बाजार आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली पुलिस की सलाह है कि वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही पार्क करें, सड़क किनारे पार्किंग करने से बचें।

पैदल चलने वालों को सलाह दी जाती है कि वे केवल फुटपाथ और निर्दिष्ट क्रॉसिंग का ही उपयोग करें।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सभी निवासियों, यात्रियों और आने-जाने वालों को बताया कि रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा), नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और बुलेवार्ड रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सड़कों से बचें और रानी झांसी रोड, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग, पुस्ता रोड आदि जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें