मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पहले ही दो शूटरों का एनकाउंटर किया जा चुका है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन में शूटरों को मार गिराया था।

जानकारी सामने आई है कि पकड़े गए दो नाबालिग आरोपी कथित तौर पर दिशा पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित आवास पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

यह मामला 12 सितंबर का है, जब बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के घर पर तड़के करीब 3.45 बजे गोलीबारी हुई थी। उस समय अभिनेत्री के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी, उनकी मां और बड़ी बहन खुशबू घर पर मौजूद थीं। इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया था।

घटना के तुरंत बाद गोल्डी बरार गैंग की तरफ से एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली गई, जिसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए।

खुफिया सूचनाओं के आधार पर, उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा टीम, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने दो संदिग्धों का गाजियाबाद में पता लगाया। दोनों आरोपी बुधवार को गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

बताया जाता है कि रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण का गोल्डी बरार गैंग से कनेक्शन था।

अधिकारियों के अनुसार, जब टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके हथियार छीन लिए गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें