मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 10 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 10 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी लैप्स हो चुकी इंश्योरेंस पॉलिसी की बकाया किश्तों या मैच्योरिटी के नाम पर लोगों को ठगते थे। पुलिस ने एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और सागरपुर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा।

आरोपी आरबीआई, दिल्ली हाईकोर्ट, आईआरडीए और एनपीसीआई के फर्जी नोटिस व लोगो का इस्तेमाल कर पीड़ितों को धोखा देते थे।

पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों में 20 लाख रुपए से ज्यादा फ्रीज किए और करीब एक करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा किया। बरामदगी में 18 मोबाइल, 4 हार्ड ड्राइव, 2 लैपटॉप, एक क्रेटा कार और फर्जी दस्तावेज शामिल हैं।

केस की शुरुआत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के एनालिसिस से हुई। एक बैंक अकाउंट में संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले, जिससे मनी ट्रेल का पता चला। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के निर्देशन में टीम ने जांच शुरू की। बैंक से अकाउंट होल्डर निशांत चौहान को पकड़ा गया, जिसने सिंडिकेट के बारे में खुलासा किया।

इसके बाद मास्टरमाइंड साहिल बेरी को द्वारका सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया गया। साहिल ने कबूल किया कि वह फर्जी कॉल कर बीमा रकम दिलाने का झांसा देता था। सागरपुर में उसके कॉल सेंटर पर छापे में किशन, दमन, सुमित और महिला टेलीकॉलर नीरज सहित अन्य पकड़े गए। हजारों लोगों का इंश्योरेंस डेटा बरामद हुआ। आगे जांच में विनय मल्होत्रा, अजय बाजपेयी आदि गिरफ्तार हुए।

yt अजय की पेन ड्राइव से फर्जी मुहरें और लेटर मिले।

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल बेरी (मास्टरमाइंड, पहले भी राजस्थान में गिरफ्तार), अजय बाजपेयी, निशांत चौहान, विनय मल्होत्रा, किशन कुमार, दमन बख्शी, सुमित गोस्वामी, बृजेश सैनी, निश्चय साहू और नीरज शामिल हैं। आरोपी म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल कर ठगी की रकम ट्रांसफर कराते थे और कमीशन लेते थे।

एक पीड़ित निश्चय जोशी से करीब 70 लाख रुपए की ठगी हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें