मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

नई दिल्ली। राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वजीराबाद थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है।

नार्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया 21 अप्रैल की शाम को वजीराबाद क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोरादाबाद निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद अयूब को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से दो देसी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में अयूब ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार मोरादाबाद के सोनू नामक व्यक्ति से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी सोनू के नेटवर्क का पता लगाया।

22 अप्रैल को पुलिस टीम मोरादाबाद पहुंची और एक स्थान पर छापा मारकर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से दो अन्य आरोपियों—60 वर्षीय इदरीश और 40 वर्षीय शादाब को गिरफ्तार किया गया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार, अधूरे पुर्जे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि यह फैक्ट्री पिछले एक साल से संचालित हो रही थी और यहां बड़े पैमाने पर देसी कट्टों का निर्माण किया जाता था।

आरोपी इदरीश इस काम में विशेषज्ञ था, जबकि शादाब उसकी मदद करता था। दोनों को प्रति हथियार के हिसाब से भुगतान किया जाता था।

पुलिस को मौके से तीन तैयार पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, 14 लंबी बैरल, अधूरी बॉडी, भट्टी, उपकरण और अन्य सामान बरामद हुआ है, जिससे करीब 50 से 60 देसी कट्टे बनाए जा सकते थे।

पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी सोनू की तलाश में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें