मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने ईसीएम चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने ईसीएम चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर जिले की पुलिस ने वाहन नियंत्रण मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी न केवल पेशेवर अपराधी हैं, बल्कि इनमें से एक हत्या के मामले में भी शामिल रह चुका है, जबकि दूसरा 28 आपराधिक मामलों में वांछित रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 चोरी किए गए ईसीएम, वाहन खोलने के औजार और एक कार बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वारदात के दौरान किया जाता था। इस कार्रवाई से बुराड़ी थाना क्षेत्र के 6 ईसीएम चोरी के मामले सुलझा लिए गए हैं।

दरअसल, 18 सितंबर को बुराड़ी के मोहम्मद रिजवान अब्बास की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके घर के पास खड़े पानी के टैंकर से किसी ने ईसीएम चोरी कर लिया है।

पिछले कुछ हफ्तों में इस तरह की कई शिकायतें बुराड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज हुई थीं, जिससे पुलिस ने इसे संगठित गिरोह की करतूत माना।

इस मामले की जांच के लिए एसआई जितेंद्र (इंचार्ज, पीपी गवर्नमेंट हॉस्पिटल, बुराड़ी) के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में एसआई शुभम, एएसआई सुधीर, एचसी अरुण, एचसी रोहिताश, एचसी प्रदीप, एचसी रहीस, एचसी धरम, कांस्टेबल उत्तम और कांस्टेबल दिनेश शामिल थे।

टीम ने इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र (एसएचओ/पीएस बुराड़ी) के पर्यवेक्षण और एसीपी शशिकांत गौड़ (उप-विभाग बुराड़ी) के मार्गदर्शन में काम किया।

टीम ने चोरी के स्थलों और आस-पास के रास्तों के 10 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में संदिग्ध वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं था, लेकिन आंशिक विवरण के आधार पर आरटीओ से जानकारी प्राप्त कर कई संदिग्ध वाहनों की शॉर्टलिस्टिंग की गई।

तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को निसान मैगनाइट कार संदिग्ध लगी।

लगातार निगरानी के बाद, 19 अक्टूबर को तड़के 2 बजे, पुलिस ने वजीराबाद के पास संदिग्ध कार को घेरकर दो आरोपी, मेहनूर (33) और आदिल उर्फ शाहरुख (35) को पकड़ लिया। दोनों को मौके से कार और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पिछले एक महीने में ईसीएम चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि वे बुराड़ी, तिमारपुर, वजीराबाद और स्वरूप नगर में भी ऐसी वारदातें कर चुके हैं।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि चोरी किए गए ईसीएम को उनका तीसरा साथी नईम बेच देता था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आदिल के घर से 8 चोरी किए गए ECM बरामद किए। हालांकि नईम फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

दोनों आरोपी रात के समय सुनसान इलाकों में अपनी कार से घूमते थे और पार्क किए गए चारपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। वे औजारों या शीशा तोड़कर वाहन का बोनट खोलते, फिर गैस कटर की मदद से ईसीएम निकाल कर फरार हो जाते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें