मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा से दिल्ली तक चल रहे बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के पास से पुलिस ने 8 कारतूस और हाई-एंड पीएक्स3 पिस्टल बरामद की है।

पुलिस को शक है कि मामले में और कई लोग शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने के केस में बंधु मान सिंह सेखों ही मुख्य आरोपी था। आरोपी बंधु मान सिंह सेखों के तार गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े हैं और वह जब आखिरी बार भारत आया था, तब उसने गोल्डी बराड़ से संपर्क किया था। आरोपी से लगातार पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस मामले को कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के अलावा आर्म्स सप्लाई और टेरर फंडिंग से जोड़कर भी जांच कर रही है।

इसी साल की शुरुआत में कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई थी। कनाडा की पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई थी। घटना के बाद देश में कपिल शर्मा की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। तीन बार कैफे पर फायरिंग होने के बाद पहली बार कॉमेडियन ने अपनी फिल्म 'किस-किस को प्यार करू -2' के ट्रेलर लॉन्च पर बात की।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'गोलीबारी की घटना कनाडा के वैंकूवर में हुई थी और मुझे लगता है कि वहां की पुलिस के पास वो पावर नहीं है, जो हमारे देश की पुलिस के पास है। तीन बार गोलीबारी की घटना हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारी सरकार ने मामले को फेडरल लेवल पर उठाया और कनाडा की संसद तक में इस हमले को लेकर चर्चा हुई।' उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि जितनी बार मेरे कैफे पर फायरिंग हुई, उतनी ही तगड़ी ओपनिंग हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें