मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने महरौली में अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने महरौली में अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेशेवर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि फिलहाल जमानत पर बाहर रह रहा अपराधी अपने खिलाफ चल रहे मामलों के गवाहों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए महरौली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया।

एसीपी महरौली की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई अमित कुमार, एएसआई रविंदर, कॉन्स्टेबल विनोद और कॉन्स्टेबल अर्जुन शामिल थे। टीम ने अंधेरिया मोड़, एमबी रोड के पास छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक भरी हुई देसी पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छतरपुर स्थित उसके घर पर भी छापा मारा, जहां से चार और जानलेवा हथियार चाकू और छोटी तलवारें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन के रूप में हुई है जो एक पेशेवर अपराधी है और पहले से कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है।

उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह वर्ष 2012 से लेकर 2024 तक विभिन्न थानों में दर्ज करीब नौ मामलों में आरोपी रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से न केवल संभावित अपराध को रोका गया है बल्कि उन गवाहों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है, जिन्हें वह निशाना बनाने की फिराक में था।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जबसे जमानत पर रिहा होकर आया था, तब से उस पर नजर रखी जा रही थी, जिससे वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। सूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें