मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, 40 से ज्यादा मामलों में है आरोपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, 40 से ज्यादा मामलों में है आरोपी

\नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की पश्चिमी जिला टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक मामले के आरोपी कुख्यात लुटेरे और घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटे गए 13 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल (28) के रूप में हुई है, जो उत्तम नगर इलाके का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ लूट, झपटमारी और अन्य अपराधों के 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह दिल्ली पुलिस के छह अलग-अलग मामलों में घोषित अपराधी भी रह चुका है।

पुलिस ने बताया कि 23 मई 2026 की रात करीब 10:43 बजे थाना ख्याला में लूट की घटना को लेकर पीसीआर कॉल मिली थी।

मामले की जांच एएसआई ईश्वरी लाल को सौंपी गई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह ख्याला गांव से अपने घर उत्तम नगर लौट रहा था। इसी दौरान विष्णु गार्डन स्थित पटेल चौक के पास स्कूटी सवार एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने पहले उससे झगड़ा किया और फिर उसकी शर्ट पकड़कर जेब में रखे 15 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया।

घटना के बाद थाना ख्याला में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 13 हजार रुपए और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की। पूछताछ और जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है।

उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 40 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त शरद भास्कर ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अन्य किन-किन वारदातों में शामिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें