मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : 'मुख्यमंत्री जन सुनवाई केंद्र' पहुंचे लोगों ने बताई अपनी समस्याएं, बोले- हमें सीएम से बहुत उम्मीदें हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : 'मुख्यमंत्री जन सुनवाई केंद्र' पहुंचे लोगों ने बताई अपनी समस्याएं, बोले- हमें सीएम से बहुत उम्मीदें हैं

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 'जन सुनवाई केंद्र' में पहुंचे लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। इन लोगों ने आईएएनएस से बातचीत में अपनी समस्याओं के बारे में बताया और यह उम्मीद भी जताई कि उन्हें भरोसा है कि 'मुख्यमंत्री जन सुनवाई केंद्र' के माध्यम से उनकी समस्याओं का निवारण होगा। लोगों ने भरोसा जताया कि उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से मदद मिलेगी।

इसी बीच, 'मुख्यमंत्री जन सुनवाई केंद्र' में सरिता विहार से पहुंचे सुमित कुमार ने बताया कि मैं शारीरिक रूप से दिव्यांग हूं। ऐसी स्थिति में मैंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कहा कि अगर मुझे नौकरी मिल जाती, तो अच्छा रहता। मेरी तमाम आर्थिक जरूरतों की पूर्ति हो जाती और मुझे किसी पर आश्रित नहीं होना पड़ता। मैंने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने मुझे आश्वास्त किया है कि मुझे नौकरी दी जाएगी। मेरी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। मुझे मुख्यमंत्री पर भरोसा है। निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि वो लोगों के हितों के लिए काम कर रही हैं।

अशोक विहार से आई नेहा ने बताया कि मैं 'मुख्यमंत्री जन सुनवाई केंद्र' में आई। मैंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई। इसके बाद उन्होंने मुझे मेरी समस्या को देखते हुए एसएचओ के पास जाने के लिए कहा। अब देखते हैं कि क्या होता है। वैसे मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी समस्या का समाधान होगा। फिलहाल, मेरे लिए कुछ भी कह पाना मुश्किल है। लेकिन, भरोसा है कि जल्द ही सबकुछ हो जाएगा।

शालीमार बाग से आए मनीराम ने बताया कि देश की आजादी में मैंने भी भूमिका निभाई थी। लेकिन, दुख की बात यह है कि आज तक मुझे सरकार की तरफ से कोई भी सुविधा नहीं मिली। इस मुद्दे को जब मैंने 'मुख्यमंत्री जन सुनवाई केंद्र' के समक्ष उठाया, तो मुझे आश्वस्त किया गया है कि आपको पेंशन मिलेगी।

मनीराम ने बताया कि देश की आजादी में योगदान देने के बावजूद भी आज तक किसी भी सरकार की तरफ से न ही मुझे पेंशन की सुविधा मिली और न ही मेरे बच्चों को कोई नौकरी मिली। मेरी हालत सच में खराब है। मेरी आर्थिक हालत खराब है। मैं उम्मीदों से 'मुख्यमंत्री जन सुनवाई केंद्र' में आया हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। मैं आज 94 साल का हूं। मैंने पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी देखा है। मैंने इस देश को आजाद होते हुए देखा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें