मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : मंदिर मार्ग पर पीसीआर वैन ने दिव्यांग रेहड़ीवाले को कुचला, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : मंदिर मार्ग पर पीसीआर वैन ने दिव्यांग रेहड़ीवाले को कुचला, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने थाना मंदिर मार्ग इलाके में पीसीआर वैन एक्सीडेंट केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। इस एक्सीडेंट में एक युवक की मौत के बाद पीसीआर वैन चला रहे पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज की गई।

मंदिर मार्ग थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय दर्दनाक घटना हुई, जब दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने सड़क किनारे चाय की रेहड़ी चलाने वाले दिव्यांग व्यक्ति को कुचल दिया। घटना में उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम तिवारी उर्फ गंगाराम के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला था।

हादसा पालिका पैलेस के पीछे, पिलर नंबर 10 के पास सुबह करीब 5:10 बजे हुआ।

आरोप है कि पीसीआर वैन चला रहे कांस्टेबल खिमेश ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके कारण वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय की रेहड़ी में जा घुसी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। उनका कहना था कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही और कथित नशे की वजह से यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों का दावा था कि मृतक की चार से पांच बेटियां हैं, और वह चाय की रेहड़ी से ही अपने परिवार का गुजारा चलाता था।

लोगों का यह भी कहना था कि मंदिर मार्ग इलाके में पुलिस ने एक अवैध चौकी बना रखी थी, जहां शराब की बोतलें मिली हैं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी से रेहड़ी को टक्कर मारी। हादसे के वक्त पीसीआर वैन में एक महिला समेत 4 लोग थे। लोगों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों ने पिस्टल भी निकाली थी, जिसे लहराते हुए लोगों को धमकाया। लोगों ने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई पुलिसकर्मियों ने इस इलाके में एक जगह शराब पीने का अड्डा बना रखा है, जहां उन्होंने बिस्तर और एसी भी लगाए हुए थे।

पुलिसकर्मी होने के कारण स्थानीय लोग उनसे कुछ नहीं बोल पाते थे। इस कारण पुलिसकर्मी, जो मर्जी में आता था, करते थे।

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तकनीकी गलती से हुआ या नशे की वजह से।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पीसीआर वैन में सवार दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें