मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण दिल्ली में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईजीआई एयरपोर्ट की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही हैं, फिर भी फ्लाइट कैंसिलेशन से होने वाली परेशानी कम नहीं हो रही है। दिल्ली में कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

सोमवार को इंडिगो की करीब 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की गई हैं, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री एयरपोर्ट पर घूम रहे हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले एक यात्री ने बताया कि उनकी फ्लाइट यहां से बेंगलुरू के लिए थी और वहां से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ते, लेकिन यहां से जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही कैंसिल हो गई है, जिस कारण एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

एक अन्य यात्री की कनेक्टिंग फ्लाइट लक्षद्वीप के लिए थी। उन्हें दिल्ली से बेंगलुरु जाना था, लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई और अब दो दिन के बाद उनकी इंडिगो की फ्लाइट है।

उन्होंने बताया कि फ्लाइट पकड़ने के लिए दो दिन और दिल्ली में इंतजार करना होगा।

इसके साथ ही सऊदी अरब से आए 41 लोगों के ग्रुप को श्रीनगर जाना है, लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उन्हें परेशानी हो रही है। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट की तरफ से सोमवार सुबह 6.30 बजे एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें यात्रियों से फ्लाइट से जुड़ी ताजा स्टेटस चेक करने की अपील की गई है।

एडवाइजरी में बताया गया था कि इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें।

एडवाइजरी में आगे बताया कि एयरपोर्ट की टीमें रुकावटों को कम करने और यात्रा को आसान बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। मेडिकल सहायता सहित किसी भी मदद के लिए कृपया इन्फॉर्मेशन डेस्क पर जाएं, जहां हमारा ग्राउंड स्टाफ आपकी मदद के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें