मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : शास्त्री पार्क रेड लाइट चौक पर गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : शास्त्री पार्क रेड लाइट चौक पर गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा घायल

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें दो चचेरे भाइयों को गोली मार दी गई। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

मृतक की पहचान उवम के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक का नाम नदीम है, जिसके पेट में गोली लगी है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस को रात करीब तीन बजे एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि शास्त्री पार्क रेड लाइट चौक के सर्विस रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दो युवकों को गोली लगी हुई हालत में पाया गया। दोनों को तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उवम को मृत घोषित कर दिया।

उवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, नदीम का इलाज गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उवम अपनी मां के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल्ली के गांधीनगर, कैलाश नगर, गली नंबर 17 में अपनी बहन के घर आया था। मृतक के पिता ने बताया कि देर रात दो बजे से उवम की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

कुछ देर बाद पुलिस से कॉल आई कि वह घायल अवस्था में मिला है, लेकिन बाद में उसकी मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी के पीछे की वजह क्या थी और हमलावर कौन थे। जांच अधिकारियों का कहना है कि नदीम के होश में आने और बयान देने के बाद ही हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस मामले में पुलिस जल्द ही हमलावरों तक पहुंचने की उम्मीद जता रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें