मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण की वजह से कई माह तक कालिंदी कुंज जंक्शन में यातायात रहेगा प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण की वजह से कई माह तक कालिंदी कुंज जंक्शन में यातायात रहेगा प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने आज जारी परामर्श (ट्रैफिक एडवाइजरी) में कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण की वजह से कालिंदी कुंज जंक्शन (मार्ग संधि स्थल) पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसलिए वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लें।परामर्श में कहा गया कि आगरा कैनाल रोड पर एक पुल और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य आगामी कई माह तक जारी रहने की संभावना है। इस वजह से कालिंदी कुंज चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इस कारण कुछ माह तक यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ सकता है।दिल्ली पुलिस ने कहा कि आसपास के राज्यों के यात्री भी यहां से गुजरते हैं। इसलिए वाहन चालक देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का चयन करें। व्यस्ततम समय के दौरान कालिंदी कुंज जंक्शन के आसपास के क्षेत्रों से बचें।दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद से नोएडा जाने वालों को मथुरा रोड और रोड नंबर 13 का उपयोग करने की सलाह दी है। नोएडा से दिल्ली आने वालों से डीएनडी फ्लाईओवर का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। साथ ही सड़क पर यातायात का दबाव कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गयी है। इसके अलावा सड़क किनारे वाहनों को न पार्क करने की गुजारिश की है। किसी भी प्रकार के जाम और रूट डाइवर्जन की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करने का परामर्श दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें