मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: नंद नगरी में चाकू के साथ 'बंदर' गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: नंद नगरी में चाकू के साथ 'बंदर' गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था

नई दिल्ली। दिल्ली के नंद नगरी इलाके में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नंद नगरी थाने की गश्ती टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान नंद नगरी का निवासी अमन उर्फ बंदर (24 ) के रूप में हुई।

29 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे, नंद नगरी थाने की गश्ती टीम डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास नियमित गश्त कर रही थी।

इसी दौरान कांस्टेबल दीपक और विमल को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बटन से चलने वाला एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ नंद नगरी थाने में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जब अमन की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की, तो पता चला कि वह पहले से ही डकैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन जैसे पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

अमन उर्फ बंदर को अपराध की दुनिया में आदतन अपराधी माना जाता है और वह आसान निशाने की तलाश में चाकू लेकर इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

नंद नगरी थाने की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की सतर्कता की सराहना की है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की गश्त और गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी। इस मामले में आगे की जांच से यह पता लगाया जाएगा कि अमन के अन्य आपराधिक गतिविधियों से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें