मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

Delhi Lockdown: प्रदूषण से दिल्ली में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध, सीएम केजरीवाल ने आपात बैठक में लिये कड़े निर्णय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिल्ली की आवोहबा बिगड़ने के साथ ही सीएम केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने फिर से कई पाबंदियों को यहां लागू कर दिया है। इसमें एक हफ्ते के लिए सभी सरकारी ऑफिस के सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए भेजा जाना प्रमुख है।

नई दिल्ली : दिल्ली की आबोहवा बिगड़ने के साथ ही सीएम केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। इमरजेंसी मीटिंग के बाद सीएम ने राजधानी दिल्ली में फिर से कई पाबंदियों को यहां लागू कर दिया है। इसमें एक हफ्ते के लिए सभी सरकारी ऑफिस के सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए भेजा जाना प्रमुख है। वहीं, 14 से 17 नवंबर तक निर्माण कार्य पर भी रोक रहेगी।

पब्लिक कंपनियों को भी वर्क फ्रॉम होम की सलाह

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है कि वह ज्यादा-से-ज्यादा कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम भेजने का सुझाव दे सकते हैं। इससे कम से कम लोग ही बाहर निकलेंगे, ताकि सड़कों पर भीड़ कम हो सके।

स्कूल भी बंद, बच्चे रहें स्वस्थ्य एवं सुरक्षित

वहीं सोमवार से एक हफ्ते के लिए स्कूल को बंद कर दिया है। हालांकि, आनलाइन क्लास पहले की तरह चलती रहेंगी। स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई किसी भी हाल में बाधित नहीं होगी इस बात का पूरा ख्याल रखने के लिए कहा गया है। सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि बच्चों के स्कूल को बंद करने का कारण यही है कि वह कम से कम दूषित हवा के संपर्क में आएं। वह वायु प्रदूषण के बच कर रहें।

क्यों सीएम को बुलानी पड़ी इमरजेंसी मीटिंग

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण खराब होते हालात के कारण सुबह सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई थी जिसका असर शाम होते दिखने लगा। दिल्ली सरकार ने कोर्ट की टिप्पणी के बाद तुरंत इमरजेंसी मीटिंग बुलाई जिसमें हालात को सामन्य करने के लिए सख्त रुख अपनाने का आदेश दिया गया है।

क्यों खराब हुए हालात

दिल्ली में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा था जिसके कारण यहां एक्यूआइ लगभग 500 के आसपास बना हुआ है। स्थिति खराब होने के कारण यहां के हालात को हेल्थ इमरजेंसी जैसी संज्ञा दी गई। प्रदूषण को लेकर सचेत करने वाली संस्था सफर ने बताया कि इस बार दिल्ली की स्थिति ज्यादा खराब है क्योंकि यहां की हवा लॉक हो गई है। हवा में प्रदूषण के कण स्थिर होकर जमीन के नजदीक बने हुए हैं। वहीं पराली के मामले भी पड़ोसी राज्य में लगातार बढ़ने का असर यहां की हवा में देखा जा रहा है। कुल मिलाकर दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर जैसा बन चुका है। करोड़ों लोगों साफ हवा के मोहताज हो गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें