मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : ज्योति नगर पुलिस ने डकैती का मामला सुलझाया, दो लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल-बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : ज्योति नगर पुलिस ने डकैती का मामला सुलझाया, दो लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल-बाइक बरामद

नई दिल्ली। ज्योति नगर पुलिस ने साहस और सतर्कता की मिसाल पेश की है। गुरुवार की रात यमुना विहार-लोनी रोड पर हुई डकैती की घटना को महज 72 घंटे में सुलझा लिया गया। दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटा मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

11 नवंबर रात करीब 2:10 बजे, राघव कुमार (25 वर्ष), निवासी सिकरानी गांव, लोनी, उत्तर प्रदेश, यमुना विहार से लोनी गोल चक्कर की ओर पैदल जा रहे थे। अचानक पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए। एक ने राघव का मोबाइल फोन छीन लिया, जबकि दूसरा बाइक चलाता रहा। लूट के बाद दोनों भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक आरोपी मौके पर पकड़ा गया। उसकी पहचान अंकुर (28 वर्ष), पुत्र ओमबीर, निवासी अमर कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई।

ज्योति नगर थाने में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए अंकुर से लगातार पूछताछ की गई।

शुरू में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन सबूतों के दबाव में टूट गया। उसने अपराध कबूल किया और अपने साथी का नाम बताया। उसने रितेश (25) का नाम बताया, जिसकी पहचान लोनी, उत्तर प्रदेश, निवासी के रूप में हुई है।

अंकुर की निशानदेही पर पुलिस ने रितेश को लोनी से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों की तलाशी और निशानदेही से लूटा गया मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस ने पाया कि यह बाइक चोरी की थी और दोनों पहले भी लूटपाट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी निगरानी से 24 घंटे में दूसरा आरोपी पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का सहयोग अहम रहा।

पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। आसपास के इलाकों में ऐसी वारदातें पहले भी हो चुकी हैं, जिनमें ये दोनों संदिग्ध थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें