मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: जगतपुरी पुलिस ने दो हथियारबंद बदमाश को किया गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: जगतपुरी पुलिस ने दो हथियारबंद बदमाश को किया गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी .32 बोर की बेरेटा पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) के जरिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान शुक्रवार को जगतपुरी थाना पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी इंदरजीत अपने साथी के साथ एक सफेद कार में अवैध हथियार लेकर मास्टर प्लान रोड के रास्ते पुश्ता की ओर जा रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर मास्टर प्लान रोड/ड्रेन रोड के पास जाल बिछाया।

शाम करीब 6:35 बजे मुखबिर के इशारे पर पुलिस टीम ने करकरी मोड़ की तरफ से आ रही सफेद हुंडई वेन्यू कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार चला रहे आरोपी के पास से एक .32 बोर की बेरेटा पिस्टल मिली, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड था। वहीं, कार में बैठे दूसरे आरोपी के पास से एक अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों की पहचान इंदरजीत (37) और रॉकी (35) के रूप में हुई। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों को सम्मोहित कर उनके पास से नकदी और जेवरात चोरी कर लेते थे। पुलिस के अनुसार, यह तरीका बेहद शातिर और खतरनाक है, जिसमें आरोपी पहले पीड़ित को अपने झांसे में लेते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे।

इस संबंध में थाना जगतपुरी में एफआईआर नंबर 147/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब इनके नेटवर्क, चोरी के माल के खरीदारों और अवैध हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है। इंदरजीत और रॉकी दोनों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इंदरजीत पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि रॉकी 3 आपराधिक मामलों में संलिप्तता रखता है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसआई जीत पाल, एएसआई अमित, एएसआई सत्यपाल (आईओ), कांस्टेबल अंकुर मान और कांस्टेबल यतेंद्र शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें