मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली अस्पताल घोटाला : सौरभ भारद्वाज के आवास पर ईडी की रेड, वीरेंद्र सचदेवा का 'आप' पर निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली अस्पताल घोटाला : सौरभ भारद्वाज के आवास पर ईडी की रेड, वीरेंद्र सचदेवा का 'आप' पर निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली अस्पताल निर्माण घोटाले की जांच को लेकर ईडी ने मंगलवार को सौरभ भारद्वाज के आवास समेत दिल्ली-एनसीआर में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। एक तरफ, आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। दूसरी तरफ, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा विधायक हरिश खुराना ने आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भ्रष्टाचारियों की जमात में शामिल आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री पर आज जांच एजेंसी ने मेडिकल घोटाले के मामले में छापेमारी की है। हम यह बात पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने दिल्ली को लूटने का काम किया है। अस्पतालों के निर्माण, दवाइयों एवं उपकरणों की खरीद में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।"

उन्होंने आगे लिखा, "दिल्ली में भारी घोटाला करने वाले ये लोग अब नाम बदलकर दूसरे राज्यों की जनता को भी गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जाँच एजेंसी की कार्रवाई के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, वे यह और स्पष्ट करेंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किस स्तर तक लूट मचाई!"

भाजपा विधायक हरिश खुराना ने लिखा, "आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के यहां ईडी की रेड। हॉस्पिटल निर्माण के मामले को लेकर रेड। लो जी भ्रष्टाचार का एक और मामला इस अरविंद केजरीवाल सरकार का।"

इससे पहले आतिशी ने एक पोस्ट में लिखा, "आज सौरभ भारद्वाज के यहां रेड क्यों हुई? पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं। क्या मोदी जी की डिग्री फर्जी है? इस चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही यह रेड डाली गई है। जिस समय का केस बताया जा रहा है, उस समय सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे। यानी पूरा केस ही झूठा है।"

आतिशी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन को तीन साल जेल में रखकर आखिरकार सीबीआई और ईडी को क्लोजर रिपोर्ट देनी पड़ी। इससे साफ है कि आप नेताओं पर लगाए गए सारे केस सिर्फ राजनीति से प्रेरित और निराधार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें