मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस बार सरकार ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया, जिसे पिछले साल के मुकाबले काफी बड़ा बताया गया है। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए दिल्ली सरकार का आभार जताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा, "दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत 'ग्रीन बजट 2026-27' विकसित और हरित दिल्ली की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मैं मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने दिल्ली के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाला यह विजनरी बजट पेश किया है।'

उन्होंने आगे बताया कि हमारी सरकार का यह दूसरा बजट 10 प्रमुख फोकस एरिया पर केंद्रित है।

इंफ्रास्ट्रक्चर, जल और स्वच्छता, हेल्थ केयर, शिक्षा, सामाजिक अधिकारिता, परिवहन, सुशासन, उद्योग और स्टार्टअप, पर्यटन एवं संस्कृति और पर्यावरण के माध्यम से दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के मजबूत संकल्प को दर्शाता है।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कुल बजट का 21 फीसदी हिस्सा 'ग्रीन बजट' के लिए समर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है, वहीं महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ और नई ईवी पॉलिसी और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए '4एस'- स्कोप, स्केल, स्पीड और स्किल- पर विशेष जोर देकर विकास को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि सच्चे अर्थों में यह 'सबका साथ, सबका विकास' का बजट है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। हम एक ऐसी दिल्ली की नींव रख रहे हैं, जो न केवल आधुनिक और प्रगतिशील होगी, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और खुशहाल भी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें