मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में दिल्ली का बदमाश घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुठभेड़ में दिल्ली का बदमाश घायल, गिरफ्तार

मुठभेड़ में दिल्ली का बदमाश घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद, 16 मार्च । लोनी बॉर्डर पुलिस ने बुधवार की आधी रात को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में 24 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को बताया कि पुलिस वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक लालबाग की ओर से आते हुए दिखायी दिए। उन्हें चेकिंग के लिए रोका गया तो पुलिस पर फायर करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए बदमाशों को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम दिल्ली के राजीव नगर निवासी सलमान उर्फ टीपू बताया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में अभियुक्त ने फरार बदमाश की पहचान अपने भागे साथी हरि उर्फ छोटू के रूप में की है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

गाजियाबाद, 16 मार्च (हि.स.)। लोनी बॉर्डर पुलिस ने बुधवार की आधी रात को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में 24 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को बताया कि पुलिस वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक लालबाग की ओर से आते हुए दिखायी दिए। उन्हें चेकिंग के लिए रोका गया तो पुलिस पर फायर करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए बदमाशों को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम दिल्ली के राजीव नगर निवासी सलमान उर्फ टीपू बताया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में अभियुक्त ने फरार बदमाश की पहचान अपने भागे साथी हरि उर्फ छोटू के रूप में की है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें