मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: केशव पुरम इलाके में एक घर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: केशव पुरम इलाके में एक घर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

नई दिल्ली। दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके में एक मकान में आग लगने से दहशत फैल गई। इस घटना में 5 लोगों को घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां और केशव पुरम पुलिस स्टेशन की टीमें पहुंचीं, जिन्होंने आग बुझाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, यह घटना केशव पुरम थाना इलाके के त्रिनगर अनाज मंडी के पास हुई। मकान में सुबह करीब 7 बजे आग लगी। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7:10 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं।

केशव पुरम पुलिस स्टेशन की टीमें और एक एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई।

बताया गया कि आग पूरे मकान में फैल गई और इस दौरान 5 लोग झुलस गए। पुलिस और एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।

ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली में पिछलों आग लगने की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई थी। 18 मार्च को दिल्ली के पालम इलाके में एक इमारत में आग लगी थी। यह इमारत राजेंद्र कश्यप की थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था।

दूसरी-तीसरी मंजिल पर परिवार रहता था। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल थीं।

वहीं, 24 मार्च को बवाना सेक्टर-2 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में आग लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब 3:55 बजे मिली थी, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। कुल 17 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला था। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें