मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ड्रग सिंडिकेट के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ड्रग सिंडिकेट के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में चल रहे एक ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 2.034 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी, अंशुल राणा और गंगा प्रसाद, को अलग-अलग ऑपरेशनों में गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों के पास से 2.034 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक है।

इसके साथ ही आरोपी के पास से एक स्कूटी भी जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए किया जा रहा था। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-II/द्वारका, सेक्टर-09 यूनिट ने की है।

पुलिस ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंशुल राणा नाम का एक ड्रग सप्लायर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई कर रहा है।

इसके आधार पर एक टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने सूचना के बाद 31 दिसंबर को क्वींस वैली स्कूल, द्वारका के पास छापा मारा और अंशुल राणा को गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग से हेरोइन बरामद हुई।

जांच में सामने आया कि अंशुल राणा ने यह हेरोइन गंगा प्रसाद से खरीदी थी। गंगा प्रसाद, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, उत्तर प्रदेश के बरेली से हेरोइन की सप्लाई करता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगा प्रसाद को भी लक्ष्मी नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया।

आरोपी अंशुल राणा ने पूछताछ में बताया कि वह एक संगठित ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा था, जो दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन की खरीद-बिक्री करता था।

यह सिंडिकेट बरेली से बड़ी मात्रा में हेरोइन खरीदता और फिर उसे दिल्ली में विभिन्न रिटेल विक्रेताओं को सप्लाई करता था।

पुलिस ने ड्रग सिंडिकेट से जुड़े तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की, जिसका उपयोग हेरोइन की सप्लाई के लिए किया जाता था। गंगा प्रसाद के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें ड्रग्स तस्करी, हत्या और एक्साइज एक्ट के मामले शामिल हैं। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें