मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की नई परंपरा, जनसेवा सदन में सफाईकर्मियों को राखी बांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की नई परंपरा, जनसेवा सदन में सफाईकर्मियों को राखी बांधी

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम जनसेवा सदन में रखा गया, जहां कई सफाईकर्मियों को बुलाया गया था। सीएम रेखा गुप्ता ने इन सफाईकर्मियों के हालचाल जाने और उन्हें राखी बांधी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में पधारे स्वच्छताग्रहियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्हें राखी बांधी और हम सब ने साथ मिलकर 'स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली' के संकल्प को फिर से दोहराया।"

रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, "दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान में स्वच्छताग्रहियों की सक्रियता सचमुच प्रशंसनीय है। ये न सिर्फ हमारी स्वच्छता मुहिम के सहभागी हैं, बल्कि उसकी असली ताकत, उसकी रीढ़ हैं। उनकी मेहनत दिल्ली को नया रूप देने का निस्वार्थ प्रयास है। उनके समर्पण और अथक प्रयासों को दिल से सलाम।"

इस सम्मान से नगर निगम के सफाईकर्मी भी खुश नजर आए। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सफाईकर्मियों ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि पहली बार मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों का इतना मान सम्मान किया है।" एक कर्मचारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का भरोसा दिया है। सफाईकर्मियों की नई भर्ती के विषय पर भी बात हुई है।

दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में सफाई अभियान चलाया है। इसमें खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया। दिल्ली के लगभग सभी मंत्री और विधायक भी इस स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से इस स्वच्छता अभियान में जुड़ने का अनुरोध भी किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हम सभी दिल्लीवासी 1 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक एक स्वच्छता अभियान चलाएंगे और दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें