मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को शिक्षाविद एवं चिंतक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी हम सभी को बेहतर समाज निर्माण हेतु प्रेरित करते हैं।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और चिंतक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी दूरदर्शिता, शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि विद्यासागर ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में व्याप्त अंधविश्वास के खिलाफ सशक्त आवाज उठाई। उनका जीवन एक प्रेरणा है जो हमें यह सिखाता है कि परिवर्तन शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से ही संभव है।उल्लेखनीय है कि ईश्वर चंद विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर 1820 को बिरसिंघा गांव (वर्तमान में मेदिनीपुर जिला, पश्चिम बंगाल) में हुआ था। वह महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और एक महान विद्वान थे। उनकी विद्वता के कारण ही उन्हें विद्यासागर की उपाधि दी गई थी। उन्होंने स्‍त्रियों की शिक्षा और विधवा विवाह कानून के लिए आवाज उठाई। उन्हीं के प्रयासों से साल 1856 में विधवा-पुनर्विवाह कानून पारित हुआ था। 29 जुलाई 1891 को ईश्वर चंद विद्यासागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें