दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना से की बात
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को फोन पर बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बातचीत के बाद कल्पना सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर झारखंड मुक्ति मोर्चा को समर्थन देने के लिए केजरीवाल का धन्यवाद किया। कल्पना सोरेन ने लिखा कि उनसे बातचीत कर अच्छा लगा।इस घड़ी में हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के परिवार के साथ केजरीवाल हैं, इससे उन्हें मजबूती मिली है। केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र पूरा देश देख रहा है।





