मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: अलीपुर में खेती की जमीनों पर बने अवैध गोदामों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भूमाफियाओं में हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: अलीपुर में खेती की जमीनों पर बने अवैध गोदामों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भूमाफियाओं में हड़कंप

दिल्ली: अलीपुर में खेती की जमीनों पर बने अवैध गोदामों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भूमाफियाओं में हड़कंप

दिल्ली के अलीपुर सिविल डिवीजन के तहत आने वाले हिरणकी गांव और उत्तराखंड कॉलोनी में आज एसडीएम अलीपुर की टीम ने अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की। खेती के लिए आरक्षित जमीनों पर अवैध रूप से कॉलोनियां और गोदाम बनाए जा रहे थे, जिन्हें भूमाफिया कंक्रीट की संरचनाओं में तब्दील कर रहे थे। इन पर अंकुश लगाते हुए प्रशासन ने आज उत्तराखंड कॉलोनी में अवैध गोदामों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद टीम हिरणकी गांव पहुंची और वहां भी खेती की जमीन पर बनाए गए अवैध गोदामों पर पीला पंजा चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, ये अवैध निर्माण लंबे समय से प्रशासन की आंखों के सामने फल-फूल रहे थे। हालांकि समय-समय पर कार्रवाई के नाम पर कुछ दीवारें तोड़ दी जाती थीं या आंशिक रूप से निर्माण को रोकने का दिखावा किया जाता था। मगर हकीकत यह है कि भूमाफिया पूरी तरह सक्रिय हैं और प्रति गज के हिसाब से इन जमीनों की अवैध बिक्री कर राजस्व विभाग, दिल्ली पुलिस, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और नगर निगम के अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत देकर पूरी व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं।

इन इलाकों में खेती की उपजाऊ जमीनों को नष्ट कर उस पर अवैध बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ता है बल्कि शहरी नियोजन के नियमों की भी खुलेआम अवहेलना होती है। प्रशासन की आज की कार्रवाई भले ही कड़ी रही हो, लेकिन यदि ऐसी गतिविधियों पर स्थायी रोक नहीं लगाई गई और पूरी सख्ती से कानून लागू नहीं किया गया, तो दिल्ली की हरी पट्टी अवैध कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें