मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने बीएसएफ कार्यालय में तैनात अधिकारी को घूस लेते किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीबीआई ने बीएसएफ कार्यालय में तैनात अधिकारी को घूस लेते किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कार्यालय में तैनात सहायक लेखा अधिकारी (एएओ) को सीबीआई ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 जुलाई को तब की गई जब सीबीआई को शिकायत मिली कि बीएसएफ कार्यालय में तैनात एएओ धर्मेंद्र कुमार वर्मा दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित एएओ ने उसके वेतन और बकाया बिलों का भुगतान करने के बदले 15 से 20 प्रतिशत की रिश्वत मांगी थी, जो कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपये बनती थी। बातचीत के दौरान यह तय हुआ कि शिकायतकर्ता से पूरी राशि ली जाएगी। सीबीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जाल बिछाकर आरोपित एएओ को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एएओ धर्मेंद्र को उस वक्त पकड़ा गया, जब वह शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की पहली किस्त के तौर पर रिश्वत ले रहे थे। यह राशि पूरी 2 लाख रुपये की मांग का हिस्सा थी। सीबीआई ने उन्हें मौके से ही हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सीबीआई यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे घोटाले में और कौन-कौन शामिल है। क्या अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी इसमें लिप्त हैं, इसकी भी जांच चल रही है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें