मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विधानसभा : 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन महादेव' पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्ष का हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार से आगाज हो गया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन महादेव' को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर दावों का मुद्दा उठाया, जिसके जवाब में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जैसे ही धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तो विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा किया था।

चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाया और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी।

इन नारों से सदन में हंगामा और तेज हो गया। विपक्षी सदस्यों ने कपिल मिश्रा के बयानों को आपत्तिजनक बताते हुए स्पीकर से कार्रवाई की मांग की।

विपक्ष के हंगामे और कपिल मिश्रा के नारों के बाद स्पीकर ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन तनावपूर्ण माहौल के कारण चर्चा बार-बार बाधित होती रही।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। इस सत्र में शिक्षा बिल, भ्रष्टाचार के आरोपों और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के साथ कई अहम मुद्दे उठाए गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सत्र की शुरुआत पर अपनी-अपनी बातें रखीं, जिसमें सरकार के फैसलों की सराहना और आलोचना दोनों शामिल रहीं।

राष्ट्रीय राजधानी में इस बार का विधानसभा सत्र 4 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। इस बार के विधानसभा सत्र में शिक्षा से जुड़ा नया बिल लाया जाएगा।

विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, विधानसभा की कार्यवाही 4 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगी। हालांकि, आवश्यकतानुसार सत्र की अवधि को विस्तार दिया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें