मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों तथा पदाधिकारियों की मौजूदगी में आज पंत मार्ग स्थित भाजपा के दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पत्नी प्रियंका सचदेवा एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ चुनाव कार्यालय का औपचारिक पूजन किया।इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में बड़े-बड़े आश्वासन देने के बावजूद केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इन मुद्दों में प्रदूषण की रोकथाम, आधारभूत सुविधाओं में सुधार की कमी और किए गए वायदे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि पिछले 10 साल से हो रहे भ्रष्टाचार की राजनीति को अब खत्म किया जाए और दिल्ली की जनता इस बार के विधानसभा चुनाव में आआपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने जा रही है।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को जीत का ताज पहनाकर दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारी केजरीवाल सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। आज प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली की जनता केजरीवाल के भ्रष्टाचार और झूठे प्रचार से पूरी तरह से उब चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी वो देगी। आज दिल्ली की स्थिति बदतर हो गई है।वीरेन्द्र सचेदवा ने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार दिल्ली की जनता की आवाज बनेगा। आज दिल्ली बदहाल है और इसके लिए इकलौते जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल हैं। दिल्ली में स्वच्छ और स्वास्थ्य वातावरण हो उसके लिए भाजपा लगातार काम कर रही है और हमें विश्वास है कि दिल्ली की जनता ने जो सत्ता बदलने की आवाज दी है वह उसे पूरा करने में मूड में है।इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चंदोलिया, सुश्री बांसुरी स्वराज एवं प्रवीण खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, संगठन महामंत्री पवन राणा, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन एवं मीनाक्षी लेखी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल एवं सतीश उपाध्याय, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें