मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: आईजीआई हवाई अड्डे पर चला 'अग्नि चक्र', विमान हादसे के बाद बचाव की तैयारियां जांची गईं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली: आईजीआई हवाई अड्डे पर चला 'अग्नि चक्र', विमान हादसे के बाद बचाव की तैयारियां जांची गईं

नई दिल्ली। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विमान दुर्घटना का मॉक ड्रिल 'अग्नि चक्र' आयोजित किया गया। इसमें सीआईएसएफ, एआरएफएफ, दिल्ली पुलिस, बीडीडीएस, चिकित्सा दल, एयरलाइंस और जमीनी एजेंसियों के कर्मियों ने भाग लिया।

इस दौरान विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ कर्मियों ने दुर्घटना स्थल को घेर लिया और आवागमन को विनियमित करके बचाव एवं निकासी अभियान में सहायता की।

मॉक ड्रिल में अंतर-एजेंसी संचार, आपातकालीन प्रतिक्रिया, हताहतों को संभालने और संकट प्रबंधन का आकलन किया गया, जिससे सीआईएसएफ की तैयारियों का जायजा लिया गया।

इससे पहले 6 अप्रैल को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर हाई-इंटेंसिटी एंटी-हाइजैकिंग मॉक ड्रिल किया गया था।

इस अभ्यास में सीआईएसएफ, एनएसजी, दिल्ली पुलिस, बीसीएएस, डीजीसीए और डीआईएएल के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हुए।

आईजीआई एयरपोर्ट पर 30 मार्च को भी ज्वाइंट काउंटर-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। इस अभ्यास में सीआईएसएफ, क्यूआरटी, बीडीडीएस, डॉग स्क्वाड, दिल्ली पुलिस और एनएसजी ने हिस्सा लिया था। इस अभ्यास के दौरान आतंकवादी हमले के सिमुलेशन पर फोकस किया गया था।

इंडिया गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अलावा देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी हाल ही में मॉक ड्रिल की गई। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी बीते महीने आतंकवादी हमले का सिमुलेशन वाली मल्टी-एजेंसी मॉक ड्रिल की गई थी। इस अभ्यास में सीआईएसएफ, यूपी एटीएस और पुलिस ने हिस्सा लिया था।

तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी मार्च में एंटी हाइजैकिंग एक्सरसाइज आयोजित किया गया था। इसमें भी कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया था। अप्रैल में भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें