मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज से 55 वर्षीय महिला ने यमुना में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज से 55 वर्षीय महिला ने यमुना में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक दुखद घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला मेनका ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। दिल्ली पुलिस, पूर्वी दिल्ली बोट क्लब और गोताखोरों की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं लगा है।

जानकारी सामने आई है कि मेनका अपने बेटे राघव के साथ बुधवार सुबह सिग्नेचर ब्रिज पर घूमने आई थी। परिवार दक्षिण दिल्ली का निवासी है। बेटे राघव के अनुसार, उनकी मां को घूमना-फिरना पसंद था और वह पहले भी सिग्नेचर ब्रिज पर कई बार आ चुकी थीं। हाल ही में मेनका मुंबई से घूमकर लौटी थीं।

बताया जा रहा है कि कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण मेनका डिप्रेशन में थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते मेनका ने यमुना नदी में छलांग लगाई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, पूर्वी दिल्ली बोट क्लब और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं। गोताखोर नावों के जरिए यमुना नदी में मेनका की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

दिल्ली दमकल विभाग ने कहा कि सुबह 6:30 बजे दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब सिग्नेचर ब्रिज से आत्महत्या का मामला सामने आया है। पहले भी इस स्थान से कई लोग यमुना नदी में छलांग लगा चुके हैं। हर बार मांग उठती है कि ब्रिज के दोनों ओर ऊंची दीवारें या लोहे की मजबूत जाली लगाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बता दें कि यह पुल उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद को राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से जोड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें