मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: नंदनगरी में 160 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: नंदनगरी में 160 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की पूर्वी रेंज-I अपराध शाखा ने नकली और प्रतिबंधित सिगरेट की बिक्री में शामिल चार व्यापारियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने लगभग 2.40 नकली और प्रतिबंधित सिगरेट बरामद की हैं।

दिल्ली पुलिस की पूर्वी रेंज-I अपराध शाखा को 9 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध सिगरेट बेचने के लिए आए हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसीपी सुनील श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर लिछमन और एसआई जितेंद्र के नेतृत्व में अपराध शाखा की एक टीम ने निलोठी एक्सटेंशन, दिल्ली में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पवन गुप्ता और दिलीप यादव को एक टेंपो के साथ पकड़ा गया, जिसमें नकली आईटीसी गोल्ड फ्लेक सिगरेट के 14 कार्टन थे। जांच में कार्टन के अंदर लगभग 1.6 लाख सिगरेट रखी हुई थी। इसके बाद मेसर्स आईटीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि ने मौके पर ही नकली होने की पुष्टि की।

पवन गुप्ता और दिलीप यादव से पूछताछ के आधार पर, दो और आरोपी, परवीन सिंह और पुनीत गुप्ता को चंदर विहार चौक से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ईएसएसई लाइट्स के 8 कार्टन ले जा रही एक ईको गाड़ी बरामद की गई, जिसमें 80,000 सिगरेट थीं।

इन सिगरेटों पर वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी और ये नकली पाई गईं, जिनमें नकली 'गोल्ड फ्लेक' और 'ईएसएसई लाइट्स' शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गिरोह निलोठी जैसे स्थानीय ठिकानों पर बड़ी खेप लेता था और उसके बाद छोटे-छोटे पैकों में बांटकर बाजारों और मेट्रो स्टेशनों के पास रेहड़ी-पटरी वालों के माध्यम से बेचा करता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है। अभी आगे इनके पूरे गिरोह की तलाश हो रही है। इसके लिए पुलिस टीम भी बनाई जा रही है। ये लोग किस-किस दुकान पर कितने में अवैध सिगरेट को बेचते थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें