मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: नंदनगरी में 160 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: नंदनगरी में 160 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नंद नगरी पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 160 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकल पुलिस, एआरएससी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की।

दिल्ली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डी-ब्लॉक नंद नगरी में पटाखों का अवैध गोदाम बनाया जा रहा है, जहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे रखे गए हैं।

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर केके शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने गोदाम पर छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने नंद नगरी निवासी 46 वर्षीय किशन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पूछताछ में किशन सिंह ने बताया कि वह सस्ते दामों पर पटाखे खरीदकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचता था। उसके पिता की उक्त पते पर दुकान थी, जिसे पटाखों पर प्रतिबंध के बाद उसने अवैध कारोबार के लिए इस्तेमाल किया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध पटाखों की बिक्री की सूचना तुरंत दें, ताकि शहर में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जांच अभी जारी है।

इसी क्रम में 6 अक्टूबर को भी दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस ने 746 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए थे और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई शाहदरा जिले की एएसबी सेल, फर्श बाजार थाना और विशेष स्टाफ की संयुक्त टीमों ने की थी।

इंस्पेक्टर अजय करण के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी और 54 वर्षीय राम जीवन गर्ग को 460.35 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में राम जीवन ने बताया था कि उसने मेरठ से सस्ते दामों पर पटाखे खरीदे और दिल्ली में मुनाफे के लिए बेचे थे। इस मामले में फर्श बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें