मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

फिलीपीन्स और श्रीलंका का डेलीगेशन आज से मप्र के चार दिवसीय प्रवास पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की

संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा

विभिन्न देशों के डेलीगेशन को अलग-अलग राज्यों में भेजा जा रहा है। इसी

क्रम में फिलीपीन्स और श्रीलंका का 11 सदस्यीय डेलीगेशन आज (रविवार) मध्य

प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर भोपाल आएगा। यह डेलीगेशन आठ मई तक भोपाल

में रहेगा और इस दौरान मतदान की तैयारियों व मतदान प्रक्रिया का अवलोकन

करेगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि

फिलीपीन्स के 'कमीशन ऑन इलेक्शन्स' की एसोसिएट कमिश्नर सोकोर्रो बी. इंटिंग

के नेतृत्व में तीन सदस्यीय डेलीगेशन आज भोपाल आ रहा है। इस डेलीगेशन में

डायरेक्टर सेलिया बी. रोमेरो एवं एग्जीक्युटिव असिस्टेंट लेसली एनसी.

कॉनक्विला शामिल रहेंगी।

उन्होंने बताया कि श्रीलंका के

'प्रेसीडेंशियल कमीशन ऑफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमंडेशन्स फॉर इलेक्शन लॉ

रिफार्म्स' के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप के नेतृत्व में आठ

सदस्यीय डेलीगेशन आज भोपाल आएगा। इस डेलीगेशन में कमीशन मेम्बरगण सुंथारम

अरूमैनायाहम, अलीसंदारालेज सेनानायके, अहमद लेब्बे मोहम्मद सलीम, निमालका

फर्नान्डो, विथारानागे दीपानी सामंथा रॉडरिगो, एलन करमाइकल वेरे तंबिनायागम

डेविड और कमीशन सेकेट्री माधवा देवासुरेन्द्र शामिल रहेंगे।

मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि यह डेलीगेशन आज शाम तक भोपाल पहुंचेगा

और 6 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक दलों की रवानगी सहित अन्य मतदान

तैयारियों का अवलोकन करेगा। सात मई को यह डेलीगेशन भोपाल, सीहोर, रायसेन

और विदिशा जिले के मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया का मौके पर जाकर

अवलोकन करेगा। साथ ही मतदाताओं से चर्चा भी करेगा।

तीसरे चरण का

मतदान संपन्न होने के बाद 8 मई को दोपहर 12 बजे यह डेलीगेशन मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी कार्यालय आएगा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से भेंट

कर अपने अनुभव साझा करेगा। डेलीगेशन इसी दिन शाम को भोपाल से प्रस्थान

करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें