मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

योगी आदित्यनाथ ने की विकसित भारत के लिए मतदान की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान हो

रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से

अपील की है कि 'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा करने के लिए मतदान जरूर

करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते

हुए कहा कि, लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से

अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं 'विकसित

भारत' की संकल्पना को पूरा किए जाने के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट

भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान दे सकता

है। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

मौर्य ने जनता से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024

विकसित भारत के विश्वास पर लड़ा जाने वाला पहला चुनाव है। गांव-गरीब,

किसान, नौजवान और नारी शक्ति के सर्वांगीण विकास लिए अपने मताधिकार का

प्रयोग करें, अधिक से अधिक अपने बूथ पर पहुंच कर वोट करें। वोट करना हमारा

नैतिक कर्तव्य है, वोट अवश्य करें।

इसी तरह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश

पाठक ने जनता से अपील करते हुए एक्स पर कहा है कि, मैं उत्तर प्रदेश के

तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूँ कि राष्ट्र के लिए

मतदान अवश्य करें।

मतदान आप सभी का बहुत बड़ा कर्तव्य है!

राष्ट्र प्रथम को सफल बनाने के लिए मतदान अवश्य करें। उत्तर प्रदेश के तमाम

सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने जनता से अपील करते हुए पहले मतदान फिर

जलपान करने की अपील की है।

इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने उत्तर प्रदेश

के मतदाताओं से देश की खुशहाली और समृद्धि के लिए मतदान करने की अपील की

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें