मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा जो कहती है, करती भी है: राजनाथ सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

सहारनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने

बुधवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित

करते हुए कहा कि सपा की हालत यह हो गई है कि वह रोज प्रत्याशी बदलती है।

कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद

लोग पूछेंगे कि सपा कौन ? क्योंकि सपा समाप्त पार्टी है। लोग पूछेंगे कि

कांग्रेस कौन ? यह तो हालत इनकी हो गई है।

राजनाथ सिंह ने सहारनपुर

के बेहट रोड स्थित पानसर के किसान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा

प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कहा कि आज

विश्व भारत की ताकत को पहचान रहा है। भाजपा जो कहती है, वह करती भी है।

हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था कि जिस दिन हमें संसद

में बहुमत मिल जाएगा, हम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर

देंगे। हमने अनुच्छेद 370 को चुटकी बजा कर समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला भारत दुनिया का

अकेला देश है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में

फंसे हमारे 22,500 बच्चों को सुरक्षित निकलवाया। पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन

और अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर साढे़ चार घंटे के लिए युद्ध रुकवाया।

यह भारत की ताकत है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में हमें

जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की

इच्छा के अनुरूप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम मोदी के

नेतृत्व में किया जा रहा है। पहली बार हमारे देश के वैज्ञानिकों ने

करिश्माई काम किया है। अभी तक रूस और अमेरिका के बारे में आप सुनते थे। आज

से कुछ वर्ष पहले तक दुनिया की भारत के बारे में धारणा थी कि भारत गरीबों

का देश है लेकिन दुनिया भारत का लोहा मान रही है।

वर्ष

2014, 2019 और 2022 में भी अफवाह फैलाई थी। कभी पिछड़ों को तो कभी ब्राह्मण

को नाराज बताया। जहां तक सपा और कांग्रेस का सवाल है, मुझे याद है कि जब

2017 का विधानसभा का चुनाव चल रहा था तो इन लाेगों ने नेरेटिव चलाया कि

भाजपा से उप्र के पिछडे़ नाराज हैं। 2019 में चलाया कि ब्राह्मण नाराज हैं।

2022 में नेरेटिव चलाया कि जाट नाराज हैं। अब यह नेरेटिव चला दिया कि

राजपूत नाराज हैं लेकिन कांग्रेस या सपा यह मानने को तैयार नहीं है कि इनसे

पूरी यूपी नाराज है। यदि हमसे किसी की कोई नाराजगी होगी तो हम आपस में

बैठकर सुलझा लेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने

चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। हम लोग जात पंथ-मजहब की

नहीं, बल्कि इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। हमने वादा किया था कि

जिस दिन बहुमत मिल जाएगा, हम अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर

बनाएंगे और आप सबके आशीर्वाद से हमने वह कर दिखाया है।

भाजपा के

वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि उप्र में जब भी कोई कार्यक्रम होता है

तो मुझे आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। वे उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के

बेहट की धरती से इस चुनावी अभियान का आगाज कर रहे हैं। देश की जनता इस

सच्चाई को जानती है कि पीएम मोदी और योगी अपनी जिम्मेदारी का ठीक तरह से

निवर्हन कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सारी दुनिया में देश का कद लगातार

बढ़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें